फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मैक्स गाड़ियों की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
नहटौर में दो मैक्स गाड़ियों की भिड़ंत में सीट पर फंसे चालक के शव को निकालती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दो मैक्स गाड़ियों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर वीके इंटर नेशनल के सामने दो मैक्स गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। गाड़ी को गैस कटर से काटकर फंसे हुए शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा गांव बालापुर के पास कार व टैंपो की भिड़ंत में टैंपो पलट गया। एक बालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नहटौर-नूरपुर मार्ग पर वीके इंटर नेशनल स्कूल के सामने दो मैक्स गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव भिक्कनपुर निवासी नईम (40) बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया। जेसीबी व गैस कटर से गाड़ी को काटकर नईम को बाहर निकाला गया। चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मैक्स में बैठे छजलैट थाने के गांव सीतापुर निवासी दयाराम व नूरपुर थाने के गांव धमरौला निवासी गजेंद्र सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से गजेंद्र को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। दूसरी घटना नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के पास कार व टैंपो की भिड़ंत में टैंपो पलट गया। इस दौरान एक बाइक सवार भी वाहनों की चपेट में आ गया। जिसमें गांव ढकौली निवासी संजय कुमार व 11 वर्षीय देव कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें