फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई
विज्ञापन

धामपुर। गर्मी बढ़ने के बाद नगर में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। नगीना चौक पर लगे चार इंडिया मार्का हैंडपंप बेकार पड़े हैं। लोगों का कहना है कि वह कई बार पालिका अधिकारियों से हैंडपंप ठीक कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पालिका की ओर से प्रत्येक वार्ड में वाटर कूलर भी लगाए गए थे, जो अधिकांश खराब पड़े हैं।
क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष नागेश्वर दयाल गहलौत का कहना है कि नगीना चौक पर यूपी ग्रामीण बैंक के पास दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे है लेकिन दोनों ही ठप हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग बढ़ने लगी है। यहां पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही रहती है। शिकायत के बाद भी पालिका अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। संतोष कुमार का कहना है कि नगीना चौक पर मुरादाबाद की ओर जाने वाली दिशा में भी हैंडपंप महीनों से ठप है। जावेद सईद, जावेद अख्तर, दिनेश कुमार का कहना है कि पूर्व में बोर्ड की ओर से नगर के प्रत्येक वार्ड में ठंडे पानी के लिए लाखों की लागत से 30 वाटर कूलर लगाए गए थे लेकिन वर्तमान में ये खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक करने को प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पालिका के ईओ सुभाष कुमार, जेई जलकल हेमंत कुमार व स्टाफ को पेयजल व्यवस्था बेहतरी के निर्देश दे रखे हैं। कई वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नागरिकों की मंशा के अनुरूप पालिका की ओर से पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें