फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नलकूप की मोटर फुंकने से नौ गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। जल निगम के नलकूप की मोटर फुंकने से नौ गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। बढ़ती गर्मियों में उपभोक्ताओं को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नांगलसोती में जल निगम का एक ओवरहेड टैंक और दो नलकूप स्थित हैं। नांगल में स्थित ओवरहेड टैंक से नांगल, जीतपुर, खानपुर और शहजादपुर को पेयजल आपूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक के पास नलकूप सालों से बेकार पड़ा हुआ है। उधर, दूसरे नलकूप की बुधवार को मोटर फूंक गई। पिछले चार दिन से गांव सराय आलम, जालपुर, रसूलपुर सैद, शेरपुर अभि, असलमपुर झोझा सहित नौ गांवों की पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है।
ग्रामीण अभयराम, डालचंद, कपिल कुमार, रमेश सैनी, सोनू सैनी, सुबोध वर्मा, कुलदीप शर्मा, नरेंद्र सिंह का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बीच लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं को हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें