फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीपुर सहित कई गांवों में चार माह से छाया है पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
समीपुर सहित कई गांवों में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत समीपुर में जलनिगम का नलकूप खराब होने से समीपुर सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट बन गया है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने नलकूप ठीक कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत समीपुर में लगभग तीन दशक पुराने जल निगम के नलकूप में चार माह पूर्व तकनीकी खराबी आई थी। नलकूप से जुड़ी जल निगम की टंकी से समीपुर के अतिरिक्त गांव झक्काखी-भदौला, इस्सेपुर आंवला, समीपुर कालोनी, चीनी मिल कालोनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दी जाती हैं। जल निगम की टंकी से अकेले समीपुर में लगभग 300 पानी के कनेक्शन हैं। सितंबर में टंकी के नलकूप में आई तकनीकी खराबी दूर करने के लिए ग्राम प्रधान के पति प्रमोद कुमार और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और जल निगम के एक्सईएन से मिल चुका है। जल निगम ने ग्रामीणों पर करीब 1.50 लाख रुपये जल किराया बकाया होने की बात कही थी। नए नलकूप बोरिंग में लगभग 2.50 लाख रुपये लागत आने की बात कही थी। ग्राम प्रधान के पति प्रमोद ने बताया कि जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से नए नलकूप बोरिंग के लिए बकाया जमा कराने तथा शेष धनराशि अन्य मद से लगाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति प्रमोद ने बताया कि करीब 80 हजार रुपया जमा कराने के बावजूद जलनिगम नए नलकूप का निर्माण कराने में उदासीनता बरत रहा है, जिससे ग्रामीणों को चार माह से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
एक दशक पहले पूरी हो चुकी है टंकी की मियाद
नजीबाबाद। गांव समीपुर में वर्ष 1989 में जलनिगम के नलकूप और टंकी का निर्माण कराया गया था। नलकूप की पेयजल आपूर्ति देने की तकनीकी क्षमता दो दशक थी। ग्रामीणों फूल सिंह, निर्दोष, प्रमोद सिंह, संदीप, मो. शाकिर, जमालुद्दीन, डॉ. उस्मान, धन सिंह, मुकंदी ने जल निगम से समीपुर और आसपास के गांव का पेयजल संकट दूर करने के लिए नए नलकूप का निर्माण कराने की मांग की है।
---
इंडिया मार्का टू हैंडपंप में भी तकनीकी खराबी
नजीबाबाद। गांव समीपुर, जक्काखी, इस्सेपुर, गुढ़ा सराय, समीपुर कॉलोनी, चीनी मिल कॉलोनी क्षेत्रों में जल निगम के नलों के हलक चार माह से सूखे हैं। समीपुर सहित आसपास के गांव के लोग पेयजल आपूर्ति के लिए इंडिया मार्क टू हैंडपंप से पानी ले रहे हैं। समीपुर सहित गांव के अनेक इंडिया हैंडपंप भी तकनीकी रूप से खराब हैं।
---
शहर से मंगाते हैं पेयजल
नजीबाबाद। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण शादी तथा अन्य विशेष अवसरों पर नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंक मंगाकर पेयजल की आवश्यकता पूरी करते हैं।
विज्ञापन

---
एक्सईएन से समस्या पर एसडीएम करेंगी संपर्क
नजीबाबाद। उपजिलाधिकारी संगीता ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर शीघ्र समीपुर तथा आसपास के गांव की पेयजल समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द जल निगम का बकाया जमा कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें