जगह-जगह पेयजल शिविर लगाए गए
बिजनौर, नजीबाबाद/जलालाबाद। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जगह-जगह शीतल पेय शिविर आयोजित किए गए।
कोतवाली मार्ग आकाशवाणी स्टूडियो परिसर के निकट आरएसएस की ओर से शीतल पेयजल शिविर आयोजित किया गया। स्वयंसेवी अंशुल मेहरा, गुरदीप सिंह, सूरवीर, नकुल, नरेंद्र, नरेश ने राहगीरों और बसों को रोककर शीतल पेय पिलाया। कोतवाली मार्ग पर ही श्रीराम ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में अध्यक्ष विकास कश्यप, आकाश कान्हा कर्णवाल, हाजी यूनुस, जितेंद्र कक्कड़, रितेश सैन, राजेश मिश्रा राजू ने शीतल पेय पिलाया।
गुरुद्वारे के निकट सोब्ती होटल क्षेत्र में सिख समाज की ओर से परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गगन कोहली, सिंटू, मगन कोहली सहित अनेक युवाओं ने लोगों को ठंडा पानी पिलाया। जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान में आफताब आलम राईन, अख्तर कुरैशी, डॉ.सरफराज, मो.शाहरूख, नवेद, मो.शहजाद, मो.जीशान आदि ने राहगीरों को शरबत पिलाया। ग्राम मथुरापुरमोर में प्रधान खुर्शीद अहमद, विनोद, आमिर, अब्दुल अजीज, मुजफ्फर हुसैन ने हाइवे पर शरबत पिलाया। संवाद