फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित वातावरण में रहने को विवश नाला क्षेत्र के नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों को पाटने और सफाई न होने से जलनिकासी अवरुद्ध
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रमुख नालों को पाटने और नालों की सही प्रकार सफाई न हो पाने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो गई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
लोगों का कहना है कि पालिका की ओर से नालों की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात न किए जाने से नालों में गंदगी जमा है। गंदगी से जल निकासी प्रभावित होने के साथ क्षेत्रवासियों को दुर्गंध और दूषित वातावरण में रहने को विवश होना पड़ रहा है। मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा से होकर गुजरने वाले प्रमुख नाला गंदगी के चलते चोक हो चुका है। तहसील मार्ग से डबल फाटक, पैट्रोल पंप होते हुए गुरुद्वारा पुलिया में मिलने वाले अधिकांश नाले के ऊपर कुछ लोगों ने प्रतिष्ठानों के सामने पक्के स्लैब बना लिए हैं। जिस कारण नाले की सफाई नहीं हो सकती। कुछ व्यापारी कूड़ा और अन्य गंदगी नाले में ही डाल देते हैं, जिससे जल निकासी अवरुद्ध रहती है।
विज्ञापन

हाईवे क्षेत्र में गुरुद्वारे के निकट स्थित पुलिया, नाले और रेलवे क्रॉसिंग पुल के निकट जमा गंदगी, थर्माकोल आदि से जल निकासी अवरुद्ध है। पानी के ठहराव और गंदगी से क्षेत्र का वातावरण दूषित है। घनी आबादी के बीच से गुजर रहे नालों की सफाई न होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है। क्षेत्रीय नागरिकों रमेश, सोहन, मो.अहसान, अशरफ आदि का कहना है कि नगरपालिका परिषद प्रमुख नालों की सफाई के प्रति उदासीन है, जिससे नागरिकों को गंदगी के वातावरण में रहने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों में किए जाते हैं सफाई के प्रयास
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण प्रमुख नालों की सफाई के लिए अलग से कर्मचारी तैनात नहीं हैं। उन्होंने वर्ष में एक बार नालों का तलछंट सफाई अभियान चलाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें