फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले हुए चोक, सड़कों पर बहा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले हुए चोक, सड़कों पर बहा बारिश का पानी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में पहली ही बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी। कई जगह दुकानदारों द्वारा नाली में डाले जा रहे कूूड़े से नाली चोक रहीं। बारिश खत्म होते ही नगर पालिका की टीम चोक हुई सड़कों को खोलने में लग गई।
विज्ञापन

नगर पालिका का दावा है कि नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा दो बार से शनिवार व रविवार को लगाए जा रहे लॉक डाउन में भी सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। पहली ही बारिश में नगर पालिका के सफाई इंतजामों की पोल खुल गई। बारिश में नई बस्ती, काजीपाड़ा, चाहशीरी, जाटान में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। सिविल लाइन की सड़क भी पानी में डूबी रहीं। राहगीर करीब डेढ़ फीट पानी से ही अपने वाहन निकालने को मजबूर रहे। कई जगह पर नालियां चोक थी। इसलिए पानी उनमें बहने के बजाए सड़कों पर ही बहता रहा। बारिश रुकने के काफी देर बाद सड़क से पानी साफ हुआ। नगर पालिका की टीम ने पंपिंग मशीन से चोक नालियों को खोला। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी का कहना है कि नाली में कूड़ा फंसने की वजह से वे चोक हुई और पानी तेजी से पास नहीं हुआ। नाली खोली गई हैं। तेज बारिश में सड़कों पर पानी भर ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें