फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डाॅ. आंबेडकर के फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे आजाद सामाज पार्टी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। मामले में आजाद सामाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव नागरपुर खड़क सेन थाना शेरकोट निवासी त्रिलोक सिंह ने गांव नवाबपुरा निवासी ग्रामीण के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्रामीण ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया है। इससे उन्हें सोशल मीडिया एवं समाज में अपमानित करने का काम किया है। जब इस संबंध में ग्रामीण के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो वह धमकी देने लगा और बाद में क्षमा मांगने की बात कहने लगा। घटना से दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि ग्रामीण द्वारा कुछ दिन पूर्व भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट स्टेटस पर मुस्लिम समाज के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें