नगीना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गरीबों को कंबल वितरित करती नीलाम पारस।
- फोटो : BIJNOR
नगीना/हीमपुरदीपा /बरूकी। डा.भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके अनुयायियों ने आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। विधायक मनोज पारस की पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीलम पारस व धर्मेंद्र पारस ने 21 जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए। इस मौके पर विधायक मनोज पारस, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम, अशोक कुमार, विक्रम सिंह बौद्ध, नरदेव सिंह बौद्ध, शशिकांत गौतम ,कुंदन सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हीमपुर दीपा गांव में अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के तत्वावधान में बाबा साहेब आंबेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उमेश चंद ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राहुल सिरवालिया, सचिन, मा. उमेश चंद नरेंद्र, राजीव, सत्यवीर, रक्षपाल, विक्की, जसवीर, दीपक, प्रिंस, तरुण, अंकित, गौतम खेमचंद आदि मौजूद रहे।
बरूकी के ग्राम पम़डावली में बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नरेश बौद्ध ने डा.आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा.आंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर शिक्षा हासिल की और शिक्षा के आधार पर दलितों, पिछड़ों तथा वंचितों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर त्रिशरण पंचशील प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में तुलाराम सिंह, सचिन कुमार, दयाराम सिंह, कपिल बौद्ध, संदीप कुमार, निखिल कुमार, शशि देवी, फूलवती देवी आदि उपस्थित रहे।