फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डबल मर्डर से दहला बिजनौर, पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने की सास-ससुर की हत्या, साढू घायल

Sun, 17 Jan 2021 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थाने के गांव चक महमूद साहनी में दामाद ने सास-ससुर की छुरी घोंपकर हत्या कर दी,वहीं हमले में साढ़ू गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से दामाद नाराज था, तो उसने रात में सोते समय घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टामार्टम के लिए भेज दिए। मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि आरोपी दामाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चक महमूद साहनी निवासी अब्दुल मालिक अपनी पत्नी वकीला व दामाद फहीमुद्दीन के साथ घर में सो रहे थे । बेटी अंजुम अंदर कमरे में सो रही थी। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाने के गांव भनेड़ी निवासी दूसरा दामाद रिजवान शनिवार की रात 12 बजे घर में घुस आया और अब्दुल मालिक, वकीला व फहीमुद्दीन पर छुरी से जानलेवा हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी: पूर्व शिक्षक एमएलसी ओपी शर्मा का मेरठ में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
विज्ञापन


अब्दुल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई व घायल वकीला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फहीमुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस ने दिनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना को अंजाम देने के बाद रिजवान फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिजवान की अंजुम से शादी हुई है, उससे तीन साल की बेटी है। अंजुम मायके में रह रही थी। अंजुम को मायके वाले ससुराल नहीं भेज रहे थे इस बात पर विवाद था।

रिजवान ने इस बात को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपी रिजवान की तलाश में पुलिस लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें