फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्यम फिल्म की तर्ज पर दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दृष्यम फिल्म की तर्ज पर दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम
विज्ञापन

बिजनौर। दृष्यम एक फिल्म थी, रील में हुई हत्या काल्पनिक रही, लेकिन बिजनौर में हुए दोहरे हत्याकांड में रील लाइफ के दृश्य हकीकत में फिल्मा दिए गए। जी हां, गुमराह करने के मकसद से बबली के मोबाइल को मुरादाबाद में जाकर एक चलती ट्रेन में फेंका गया, जबकि सपा नेता के सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया। वहीं दंपती की स्कूटी को हरिद्वार में एक पार्किंग में खड़ा कर दिया गया। यह इसलिए किया गया कि पुलिस लोकेशन में ही उलझ कर रह जाए। इस हत्याकांड की पूरी कहानी दृष्यम फिल्म के आसपास ही घूम रही है।
28 फरवरी को सपा नेता राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता अचानक लापता हो गए। पुलिस ने सपा नेता की प्रेमिका रही रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर को शक के आधार पर ही पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआती पूछताछ में रुमा लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में रुमा के बेटे को भी पुलिस ने बुला लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो बातों में फर्क आ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रुमा ने हत्या किया जाना कबूल कर लिया। हालांकि शुरुआत में अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कहती रही।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके बेटे की पिटाई करने का डर पैदा किया तो रुमा टूट गई। बेटे की पुलिस से पिटाई होने की आशंका पर ही उसने सच उगल दिया। जिसके बाद ही उसने अपने नए प्रेमी मुकेश और मुकेश के चचेरे भाई का नाम भी पुलिस को बता दिया।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की शाम रुमा ने मुकेश, अपने बेटे और एक अन्य के साथ मिलकर सपा नेता राजेश अग्रवाल की शिवलोक कॉलोनी स्थित उसी के घर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी में शव को डालकर रुमा के घर गांव हमीदपुर ले जाया गया। जबकि रुमा का बेटा तुषार सपा नेता की पत्नी बबली को ब्यूटी पार्लर से लेने चला गया जोकि उसे अपने घर ले गया। वहां पर बबली की भी हत्या कर दी गई। एक का शव पशुशाला में जबकि एक का शव आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया।
चलती ट्रेन में फेंका मोबाइल
सबूतों को मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के इरादे से दृष्यम फिल्म की तरह से काम किया गया। सपा नेता की स्कूटी को ले जाकर हरिद्वार की एक पार्किंग में खड़ा किया गया। बबली के मोबाइल को तीन मार्च को मुरादाबाद जाकर ट्रेन में फेंका गया। वहीं सपा नेता के सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर हल्द्वानी और उत्तराखंड की दूसरी जगहों पर घुमाया गया, जिससे लोकेशन में पुलिस उलझ कर रह जाए।
बेटी को डर लगा तो घुमाने ले गए
रुमा की 13 साल की बेटी को इस वारदात के बाद डर लगने लगा था। बताया गया कि हत्यारोपी रुमा की बेटी रात के वक्त कहने लगी थी कि कोई उसे आवाज लगा रहा है। जिस पर रुमा और मुकेश उसे लेकर घूमने के लिए निकल गए। बाद में रुमा अपनी बेटी को मायके छोड़ आई।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में ये हुए गिरफ्तार
- रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर
- तुषार उर्फ चिनमुन पुत्र स्व. ओमवीर सिंह निवासी हमीदपुर
- मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली
- धीरज कुमार पुत्र मुनेश्वर निवासी रसीदपुरगढ़ी शहर कोतवाली
ये हुए बरामद
पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी, घटना में इस्तेमाल की गई कार और स्कूटी तथा मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन में दंपती की हत्या के खुलासे में लगी टीम की अगुवाई एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता करते रहे। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, एसआई आशीष पुनिया, एसआई जोगेंद्र तेवतिया, महिला उप निरीक्षक स्वाति शर्मा तथा स्वाट निरीक्षक धीरज सोलंकी, एसआई जर्रार हुसैन, राजकुमार नागर आदि रहे। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देेने की घोषणा की है।

बिजनौर में डबल मर्डर की पकड़ी गई आरोपी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में डबल मर्डर के पकड़े गए आरोपी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें