डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू
धामपुर। पालिका की ओर से भारत स्वच्च्छता अभियान के तहत नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए डोर टृ डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। पालिका की ओर से हिदायत दी कि यदि किसी ने भी अपने घर के पास खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पालिका की ओर से वार्ड वाइज कूड़ा कलेक्शन टीमों का गठन कर दिया गया है। जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार की ओर से स्वच्छता मिशन अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। सरकार के इस अभियान को और रफ्तार देने को पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। अभियान की सफलता के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है। बताया गया कि पालिका की ओर से हाउस टैक्स देने वाले हर व्यक्ति के घर के बाहर दो-दो प्लाटिक के नीले और हरे कलर के डिब्बों को रखा जाएगा। लोगों से अपेक्षा है कि वह यदि गीला कूड़ा है तो नीले डिब्बे में और यदि सूखा है तो हरे डिब्बे में डालें। कूड़े कलेक्शन करने के लिए कई ई-रिक्शा चालू की गई हैं। इस मौके पर पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, जेई हेमंत कुमार, जेई सिविल नेपाल सिंह, पुष्पेंद्र सक्सेना, अरुण कुमार, पवन कुमार, विकास अग्रवाल, अमित गुप्ता, विशाखा रानी, सुनील जोशी, चेतन सिंह, सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।