फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राम मंदिर के 11 रुपये का दान अवश्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर के लिए 11 रुपये का दान अवश्य करें
विज्ञापन

बिजनौर, नूरपुर/गोहावर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत गोपालदास ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हर हिंदू श्रद्धानुसार दान अवश्य करे। उन्होंने वाहिनी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया वे हर हिंदू के घर से कम से कम 11 रुपये एकत्रित करें, जिससे सभी हिंदुओं की कमाई का अंश मंदिर निर्माण में लग सके। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल के साथ जनपद बिजनौर की कार्यकारिणी गठित की गई।
ग्राम इनायतपुर में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विकास सिंह व प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत गोपालदास का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के उद्देश्य, समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्पष्ट किया। महंत गोपालदास ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हिंदू धर्म के हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि संगठन भारतवर्ष में गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि कई राज्यों में बहुत मजबूत तरीके से आगे बढ़कर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोपालदास ने मुरादाबाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इनायतपुर निवासी खिलेंद्र चौधरी को वाहिनी के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर चौधरी, राजीव चौधरी, नकुल चौधरी, अश्वनी चौधरी, विरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें