फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में बिना मास्क लगाए हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में बिना मास्क लगाए हो रहा काम
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की एडवाइजरी का प्रधान डाकघर पर कोई खास असर नहीं पड़ता दिख रहा है। एक ओर तो देश भर में हर छोटे से बड़े सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों, कारखानों और प्रतिष्ठानों पर सतर्कता बरती जा रही है लेकिन डाकघर के कर्मचारी बिना मास्क के ही काम करते दिख रहे हैं।
पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाले कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचने के लिए प्रारंभिक उपाय के तौर पर शासन-प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का लोग प्रयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद डाक विभाग कोई एहतियात बरतने को तैयार नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर में केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। डाकघर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। वर्तमान में कोरोना का डर हर व्यक्ति को है, लेकिन डाक विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एमएम हुसैन ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जनसामान्य के लिए साबुन और सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें