फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 12 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज, 5695 अभ्यर्थी पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए 5695 अभ्यर्थी पंजीकृत है। प्रशासन व शिक्षा विभाग ने नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन

शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर रीतू रानी और सीओ नगर अभय पांडेय ने नीट परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने परीक्षा कक्ष, शौचालय की चेकिंग की। केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था व सभी प्रकार से परीक्षा केंद्रों को सेंसेटाइज कराया गया। इसका उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हैं।
प्रशासन व विभाग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें