फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों का इलाज कर समाज को स्वस्थ बना रहे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराइयों का इलाज कर समाज को स्वस्थ बना रहे चिकित्सक
विज्ञापन

बिजनौर। कहने को तो आज हम चिकित्सक दिवस मना रहे हैं, लेकिन सच में डॉक्टर्स समाज प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं। यूं तो कुछ चिकित्सकों पर सवाल उठते हैं, लेकिन कई ऐसे भी चिकित्सक हैं जो अपने काम के साथ-साथ समाज सुधार में भी योगदान दे रहे हैं। कुछ चिकित्सक जहां सैनिकों से फीस नहीं ले रहे तो कुछ बुजुर्गों से आधी फीस लेते हैं। इन सबके अलावा कुछ ऐसे भी चिकित्सक हैं जो नशा छुड़ाने, कैंसर, लीवर, एड्स जैसी बीमारी के इलाज के लिए फीस न लेने के साथ-साथ दवा भी निशुल्क दे रहे हैं। यूं तो ऐसे चिकित्सकों की लंबी सूची है, आज चिकित्सक दिवस के मौके पर बिजनौर के चार चिकित्सक डॉ. नवनेष कोठारी, डॉ. पंकज त्यागी, डॉ. अक्षय और डॉ. दीपेंद्र सिंह द्वारा समाज के लिए किए जा रहे योगदान की बात कर रहे हैं। (संवाद)
आठ वर्षों से समाज के हित में कर रहे काम : डॉ. नवनेष कोठारी
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नवनेष कोठारी ने बताया कि वह आठ वर्षों से समाज के हितों में काम कर रहे हैं। वह तंबाकू छुड़ाने, कैंसर, एड्स, लीवर के मरीजों का मुफ्त में इलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग, जिन्हें देखकर लगता है कि वह फीस नहीं दे सकते हैं, उनसे फीस नहीं लेते हैं। इसके साथ ही सेना के जवान, उनके आश्रित का प्राथमिकता पर इलाज किया जा रहा है। समाज के प्रहरी के रूप में काम करके बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन

महीने में दो दिन लगाया जाता है जांच शिविर : डॉ. पंकज त्यागी
डॉ. पंकज त्यागी भी एक जनरल फिजिशियन हैं। जो लगातार समाज के लिए काम कर रहे हैं। वह सेना से जुड़े हुए लोगों से कोई फीस नहीं लेते हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों का इलाज आधी फीस लेकर कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता पर देखते हैं। साथ ही ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को भी तुरंत दवाई देने का हॉस्पिटल के स्टॉफ को निर्देश दे रखा है। हर महीने की सात और 23 तारीख को जांच शिविर लगाया जाता है। जिसमें गरीब लोगों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की जाती है।
पैसे न होने पर भी करते हैं मरीज का इलाज : डॉ. अक्षय कुमार
डॉ. अक्षय कुमार एक डेंटल सर्जन हैं। वह भी समाज के लिए काम कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास दवाई के पैसे नहीं है तो वह बिना पैसे के ही उस मरीज का इलाज डॉ. अक्षय कर रहे हैं। डॉ. अक्षय ने बताया कि लोगों को लगता है कि डेंटल का इलाज बहुत महंगा होता है, जिसकी वजह से कुछ लोग हिचकिचाते हैं। अगर कोई मजबूर व्यक्ति है तो उसका इलाज मुफ्त किया जा रहा है। करीब छह सालों से वह इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन

मजबूरों की मदद करना चिकित्सक का फर्ज : डॉ. दिपेंद्र सिंह
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिपेंद्र सिंह ने बताया कि वह मजबूर लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा से खड़े हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, तो अभी तक किसी को भी इलाज के मना नहीं किया है। चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। किसी मजबूर की मदद करना सभी चिकित्सकों का फर्ज है। साथ ही सेना से जुड़े हुए लोगों को 50 प्रतिशत का छूट दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें