फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर अपने घर पहुंची चिकित्सक की पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को हराकर अपने घर पहुंची चिकित्सक की पत्नी
विज्ञापन

चांदपुर। कोरोना के कहर के बीच राहत भरी खबर भी है। चिकित्सक की पत्नी कोरोना को हराकर अपने घर पहुंची। कोरोना संक्रमित चिकित्सक की पत्नी मेरठ के अस्पताल में भर्ती थी। चिकित्सक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। चांदपुर में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या घटकर 11 हो गई है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी निजी चिकित्सक की तबियत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ से बिजनौर व बिजनौर से 25 अप्रैल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी भी गई थीं। 27 अप्रैल को चिकित्सक की व 29 अप्रैल को चिकित्सक की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। तभी से दोनों का इलाज मेरठ में ही चल रहा था। चिकित्सक के छह परिजनों को सीएचसी नूरपुर में क्वारंटीन किया था। दो मई को चिकित्सक के पुत्र की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से नगर व प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

चार मई को चिकित्सक की कोरोना से मौत हो गई। सात मई को चिकित्सक के रिश्तेदार युवती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। चिकित्सक के परिवार के ही चार की कोरोना पॉजिटिव आने से नगर में दहशत का माहौल बन गया था। मंगलवार को चिकित्सक की पत्नी कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर अपने घर पहुंची गई। एंबुलेंस द्वारा चिकित्सक की पत्नी को उनके घर पहुंचाया गया। कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या चांदपुर में तीन हो गई है।
विज्ञापन

चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 15 हो गई थी। जिसमें एक कानपुर में मिले मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती भी शामिल है। इनमें से चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि कानपुर में मिला मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती, मोहल्ला शाहचंदन निवासी पहले ही ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। अब चिकित्सक की पत्नी के कोरोना को हराकर अपने घर आ जाने से कोरोना को हराने वालों की संख्या तीन हो गई है। चांदपुर में कोरोना संक्रमित के एक्टिव केसों की संख्या 11 रह गई है। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि चिकित्सक की पत्नी कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर आ गई है। वह 14 दिन तक अपने घर पर ही क्वारंटीन रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें