फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला डॉक्टर का शोषण करने का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। महिला चिकित्सक को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी डॉ. फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। महिला चिकित्सक ने चिकित्सक और उसकी मां पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने धामपुर पुलिस कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हबीबवाला में संचालित एक अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। जब वह अस्पताल में अकेली थी तो डॉ. फैजान ने अकेली पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वर्तमान में वह तीन महीने की गर्भवती है। जब उसने डॉक्टर और उसकी मां को गर्भवती होने के बारे में जानकारी दी तो आरोपी उसे धमकाने लगे। दोनों उसका गर्भपात कराने के लिए प्रयास करते हुए परेशान करने लगे। जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करने को कहा तो आरोपी डॉक्टर उसके साथ शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक फैजान को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें