बिजनौर के कालागढ़ में सिंचाई विभाग की रिहायशी कालोनी में सड़कों की मरम्मत न किए जाने के कारण जर्जर हो चुकी सड़क के गड्ढों को नागरिक श्रमदान कर भर रहे है।
उधर, सिंचाई विभाग के ईई सीमांत का कहना है कि वन विभाग की रोक की वजह से काम नहीं कराया जा सकता है। न तो उत्तराखंड के सरकारी विभाग ही इसकी ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही सिंचाई विभाग इस ओर कुछ कर रहा है।
विभाग मेंटीनेंस तक की अनुमति नही ले पा रहा है। जिसकी वजह से अब नागरिक स्वयं सड़कों पर आ गए हैं। नागरिक शंकर सिंघल, सुभाष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, राकेश कुमार आदि का कहना है कि जब विभाग नही सुन रहा तो अब वह स्वयं ही गड्ढों को भर रहे है।