फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का समस्या निदान की आड़ में उत्पीड़न हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का उत्पीड़न हुआ तो बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से बृहस्पतिवार को तहसील के सभाकक्ष में किसानों की समस्याओं का निदान कराने को समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विद्युत और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि किसी भी विभाग के अधिकारी ने किसानों को परेशान करने का प्रयास किया तो अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें बंधक बनाकर आंदोलन होगा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि भाकियू की ओर से प्रत्येक माह के दूसरे बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं का निदान कराने के लिए बाबा टिकैत समाधान दिवस का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को धामपुर तहसील में पहला कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों को पहुंचना था। लेकिन विद्युत और चीनी मिल के अधिकारियों ने ही कार्यक्रम में भाग लिया। अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से प्रतिभाग न करने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार चंद्रकांता ने समस्याओं को सुना। तहसील अध्यक्ष ने एक-एक कर किसानों की समस्याओं को सदन में उठाया। अध्यक्ष ने कहा कि उधार में गन्ना डालने के बाद भी प्रदेश सरकार किसानों को नियमानुसार 14 दिन में भुगतान कराने में नाकाम हो रही है। ऐसे में विद्युत, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों का और उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। विद्युत निगम ने चेकिंग के नाम पर मनमाने ढंग से किसानों पर चोरी की रिपोर्ट कायम कराई है। कई ऐसे मामले हैं, जहां पर निगम के अधिकारियों की गलती से एक एक व्यक्ति के नाम से एक से अधिक कनेक्शनों को चालू कर रखा है। शिकायत दर्ज कराने पर शिकायतकर्ताओं की बिजली चोरी में बकाया वसूलने को आरसी काटी जा रही है। पराली और पत्ती जलाने के नाम पर किसानों से बेवजह जुर्माना वसूला जा रहा है। स्योहारा के ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने चेताया कि किसी भी अधिकारी ने किसानों का पत्ती, पराली, मिट्टी उठान, बैंक लोन और बिजली बकाया वसूली के नाम पर गलत तरीके से परेशान किया तो कार्यकर्ता अधिकारियों को उनके कार्यालय में ही बंधक बनाकर आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में दुष्यंत राणा, चेतन सिंह, प्रेम सिंह, गजराम सिंह, दिग्विजय सिंह, सुग्रीव, नियाजुददीन, संजीव कुमार, इंद्रवीर सिंह, रामचरण सिंह, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें