बाहर आने वाले व्यक्ति का होगा परीक्षण, छिपाने पर कार्रवाई : ईओ
धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि पालिका ऐसे लोगों को तलाश करा रही है। जो हाल में गैर जिलों या प्रदेशों से आए हैं और बगैर परीक्षण के अपने घरों में छिपे हैं। जो लोग उजागर हुए हैं। ऐसे लोगों के घरों के बाहर पंफ्लेट चस्पा कराया जा रहा है। ऐसे 26 लोग अभी तक प्रकाश में आए हैं। जो बाहर से आए हैं। ईओ ने बताया कि बाहर से आने वाले लोग घर पहुंचने से पहले अपनी आमद पालिका कार्यालय में या फिर पुलिस कोतवाली में दर्ज कराएंगे। जिससे प्रशासन की ओर से इन लोगों का परीक्षण कराकर होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा। लोगों ने छिपाया तो उनके खिलाफ महामारी को छिपाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई कराई जाएगी।