दिव्यांगता को कमजोरी न समझें : अशोक कटारिया
धामपुर। विकास विभाग द्वारा सोमवार को एडिप योजना के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने 104 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, स्मार्टफोन, बैसाखी, स्मार्ट केन, वाकिंग स्टिक का वितरण किया।
विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में 104 लाभार्थियों को करीब नौ लाख रुपये के सहायक यंत्र और उपकरण वितरित किए गए। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि दिव्यांग दिव्य स्वरूप है। दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। आगामी शिविर में बैटरी चालित ट्राई साइकिलों का वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर 71 ट्राई साइकिल, 14 फोल्डिंग व्हीलचेयर, एक स्मार्टफोन, 53 वैशाखी, चार दिव्यांगों को स्मार्ट केन, 24 को वॉकिंग स्टिक, चार को एमएसआईडी किट और 10 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एलिम्को के सहायक प्रबंधक शिवकुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद, खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक राजकुमार, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, एडीओ कृषि मुनीश कुमार चौहान, आदित्य कुमार सिंह रहे। मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार ने की।