बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड से यातायात माह के शुभारंभ पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम व ?
- फोटो : BIJNOR
डीएम ने यातायात रैली का किया शुभारंभ
बिजनौर। यातायात माह के पहले दिन रविवार को प्रदर्शनी चौक से एनसीसी कैडेट्स व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं ने रैली निकली। शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
हर साल एक नवंबर से यातायात माह मनाया जाता है। रविवार को डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रदर्शनी चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर यातायात माह का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा जिले में लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों के अलावा चौराहों पर नुक्कड़ नाटक कराकर व रैली से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान भी लोगों को नियमों के बारे में बताया जाएगा। हेलमेट लगाना सभी को अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवासी मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ कुलदीप गुप्ता, सीओ यातायात शुभ सुचित आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में यातायात जागरूकता रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स।- फोटो : BIJNOR