फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम ने रखी गुरुद्वारा नवभवन निर्माण की बुनियाद

Wed, 25 Jun 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में  गुरुद्वारा भवन निर्माण की फावड़ा चलाकर शुरुआत करती डीएम।
विज्ञापन
नजीबाबाद। डीएम जसजीत कौर ने नगर के मुख्य गुरुद्वारे के नवभवन निर्माण का अरदास के साथ शुभारंभ किया। दो वर्ष में गुरुद्वारे का आलीशान भवन बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन


बुधवार को गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि सरवजीत सिंह अरदास और धार्मिक कार्यक्रम संपंन कराया। डीएम जसजीत कौर ने गुरुद्वारे के नए भवन निर्माण की बुनियाद फावड़ा चलाकर रखी। उन्होंने कहा कि सभी धर्म श्रद्धा, आस्था और सद्भाव का संदेश देते हैं।
सिख समाज की ओर से डीएम जसजीत कौर को सिरोपा, तलवार और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। गुरुद्वारे का नया आलीशान भवन दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। गुरुद्वारा परिसर में ही निर्माण कार्य पर अरदास और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सरदार बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह वाधवा, हरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, नवज्योत मिंकल, जगमोहन सिंह, हरभजन सिंह, एसपी खन्ना, हरजिंदर कौर, बलवीर कौर आदि उपस्थित रहे।
.............................

जलभराव की परेशानी झेल रहा था पुराना गुरुद्वारा भवन

पुराना गुरुद्वारा भवन बरसात में जलभराव की समस्या झेल रहा था। बारिश होने पर धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। नए भवन निर्माण से गुरुद्वारा को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें