डीएम ने विरासत दस्तावेजों का निरीक्षण किया
किरतपुर। समीपवर्ती ग्राम नंगला इस्लाम में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने विरासत संबंधित भूलेखों का सत्यापन किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया व कंबल वितरण में भी भाग लिया।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडे बुधवार को अपराह्न लगभग चार बजे ग्राम नंगला इस्लाम पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से विरासत संबंधित दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गांव में बनाये गए शौचालय का निरीक्षण किया। मनरेगा की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 10 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। जिलाधिकारी ने गांव के एक विकलांग बालक मोहम्मद अय्यूब का हाल चाल जाना। उसे तुरंत विकलांग पेंशन मुहैया कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी के गांव में पहुंचने पर ग्राम प्रधान पति शेख जाहिद हुसैन ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम नजीबाबाद ब्रजेश कुमार, नायब तहसीलदार संजीव यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।