फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शाहपुर सुक्खा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने शाहपुर सुक्खा का किया निरीक्षण
विज्ञापन

किरतपुर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने टीम के साथ कोविड-19 की रोकथाम के लिए ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर सुक्खा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान रचना से गांव में सैनिटेशन और ग्रामीणों को मास्क बांटने आदि के बारे में भी चर्चा करते हुए सभी से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
बुधवार को डीएम रमाकांत पांडेय शाहपुर सुक्खा पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 के की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। डीएम ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए उपचार के लिए जिला अस्पताल में बने 100 बेड के कोविड एल-2 विंग के अलावा पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल और पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था है। इसके अलावा सरकारी स्तर पर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर (नजीबाबाद) तथा हल्दौर में भी पूर्ण सुविधा उपलब्ध है। ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक औषधियों की भी जनपद में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, नजीबाबाद एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान रचना के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, ज्ञानेश्वर चंचल, पूर्व प्रधान मितेंद्र पाल, अरविंद राजपूत, रामसिंह, जमराज सिंह, सुभाष चंद सूरजभान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें