धामपुर तहसील में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में जनता की शिकायतों को सुनते डीएम व अ?
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को तहसील के सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान करीब 70 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से छह का मौके पर निदान करा दिया। इस दौरान डीएम ने बिना मास्क लगाए समाधान दिवस पहुंचे अधिकारियों से नाराजगी जताई और उन्हें मास्क वितरित करवाए।
डीएम ने कहा कि कोरोना का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। कोई भी अधिकारी बगैर मास्क के घर से निकले। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी बिना मास्क मिला तो कार्रवाई होगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगर क्षेत्र में प्रचार करा दें कि कोई भी दूकान बगैर मास्क वाले को कतई राशन न दें। बिना मास्क लगाए दूकान का संचालन करने वाले व्यापारियों के भी चालान काटे जाए। धामपुर में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इस अवसर पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ अजय अग्रवाल, सुनीता दाहिया, कौशल कुमार, धर्मराज राम, डा. पीके गुप्ता, डा. मनीषराज शर्मा आदि शामिल रहे।संवाद