बिजनौर। कलक्ट्रेट में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गंगा घाट को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके लिए मोबाइल कूड़ेदान की उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिससे वहां स्वच्छता बनी रहे।
उन्होंने कहा कि श्मशान पर अधजली लकड़ियों को गंगा में न रहने दें। गंगा घाटों पर स्थानों चिन्हित कर गंगा वाटिकाओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा बैराज पुल से कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा।
उन्होंने प्रभारी अधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिए कि कोई भी नाला या सीवर का गंदा पानी गंगा नदी में प्रवाहित न हो। उन्होंने गंगा तटीय स्थित ग्रामों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।