फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किसानों और जरूरतमंदों को बांटे कंबल

विज्ञापन
बिजनौर में बृहस्पतिवार की रात को जरूरमंद को कंबल बांटते डीएम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डीएम ने किसानों और जरूरतमंदों को बांटे कंबल
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने देर रात एसडीएम सदर के साथ नगर का भ्रमण कर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इस दौरान लगभग 25 लोगों को कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

शीतलहर ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। डीएम ने बताया कि शीतलहर के कारण बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए रात में शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए प्रयासरत है। समय समय पर वे स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न रहे। इस दौरान बिजनौर चीनी मिल में गन्ना लाने वाले दस किसान बिना कंबल के पाये गए, उन्हें तत्काल कंबल उपलब्ध कराये गए। इसके अलावा नगीना रोड पर भीषण ठंड में 15 जरूरतमंद लोग पाये गए, उन्हें भी सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें