फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या, चंचल और दीक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दृश्य अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में दिव्या, चंचल और दीक्षा अव्वल
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। साहू जैन कॉलेज में दृश्य और अभिव्यक्ति थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगी विद्यार्थियों ने चित्र देखकर अपनी अभिव्यक्ति से मंत्रमुग्ध कर दिया। दिव्या चौधरी, चंचल शर्मा और दीक्षा सिरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के प्राचार्य डॉक्टर विधु की अध्यक्षता एवं हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अरुण देव की देखरेख में दृश्य और अभिव्यक्ति की अनूठी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक प्रतिभागी को चित्र दिखाकर चित्र के अनुसार अभिव्यक्ति रखने का मौका दिया गया। निर्णायक मंडल के एके मित्तल, डॉक्टर कुसुम कुशवाह, डॉक्टर पीपी विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। दिव्या चौधरी, चंचल शर्मा और दीक्षा सिरोही ने संयुक्त रूप से प्रथम, सार्थक ने द्वितीय स्थान और उमेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजन में डॉक्टर मनीष गुप्ता, डॉक्टर नीलम बालियान का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉक्टर शुभा माहेश्वरी, डॉक्टर बलराम सिंह, डॉक्टर हरविंदर, डॉक्टर दीपक त्रिपाठी, हरि सिंह और गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें