बंदोबस्त कार्यालय में होंगे जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन कलक्ट्रेट परिसर स्थित सर्वे बंदोबस्त कार्यालय में होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की अधिसूचना 26 मार्च 2021 को जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य का महत्व को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन कार्य के लिए कलक्ट्रेट स्थित पुराना जिलाधिकारी न्यायालय और वर्तमान में सर्वे बंदोबस्त कार्यालय बिजनौर को चिह्नित किया गया है। सभी जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन आदि कार्य इसी कार्यालय में ही संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।