नगर का शाहरुख जल्द बड़े पर्दे पर आएगा नजर
नजीबाबाद। नगर की युवा संगीत प्रतिभा शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे की फिल्म में नजर आएंगे। निर्माणाधीन फिल्म जोकर के लिए शाहरुख खान का कव्वाली गायन के लिए फिल्म इंडस्ट्री की टीम ने चयन किया है।
आकाशवाणी नजीबाबाद के संगीत कलाकार सनव्वर अली खां का पुत्र शाहरुख खान को संगीत विरासत में मिला। गजल, भजन, कव्वाली गायन में महारथ रखने वाला शाहरुख खान को कई वाद्य यंत्र बजाने की महारथ हासिल है। आकाशवाणी से सुगम संगीत में बीए और गढ़वाल यूनिवर्सिटी का एमए संगीत गायन में टॉपर संगीत कलाकार शाहरुख खान का बड़े पर्दे की फिल्म जोकर में एक कव्वाली दृश्य के लिए निर्माता-निर्देशक रणविजय सिंह और इकबाल अहमद ने ऑडिशन के बाद चयनित किया है।
मुंबई से आई टीम ने डॉ.राजीव अरोड़ा के आवास पर शाहरुख खान को फिल्म में कव्वाली गायन के लिए हरी झंडी दी। इस अवसर पर कई फिल्मों में काम कर चुके शिव नारायण सिंह रावत उपस्थित रहे।