फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में टॉप पर जिला: अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में टॉप पर जिला: अशोक
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि विकास से संबंधित लगभग 46 कार्यक्रमों में वर्तमान सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा देश में प्रथम/उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
शुक्रवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में किए ‘‘रिफार्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म‘‘ संबंधी कार्यों से आमजन को अवगत कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। इस दौरान विकास भवन में प्रभारी मंत्री अशोक कुमार गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से केवल चार वर्षों में विकास और जनसेवा के क्षेत्र में इतने कार्य किए हैं, जो अन्य सरकार के पूरे कार्यकाल में नहीं हो सके। आज शहरों और गांवों में निर्धन व्यक्ति भी बिजली की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य लाभ, आवास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जिला बिजनौर में विकास योजनाओं को बहुत से क्षेत्रों में प्रदेश में प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है और अधिकतर योजनाओं में जिला द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में शामिल है। बताया कि पारदर्शी किसान योजना के द्वारा दस लाख 7528 कृषकों के खातों में 24.94 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत 89 हजार 515 कृषकों की 550.63 करोड़ धनराशि माफ की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के द्वारा 2544 कृषकों को लाभ दिया गया है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा कुल तीन लाख 52 हजार 65 किसानों को 351.13 करोड रुपये देकर लाभान्वित किया गया है।
सड़क निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा चार वर्षों में छह अरब 80 करोड़ व्यय कर सड़कों तथा छोटे पुलों का निर्माण संपन्न किया गया। विभिन्न प्रकार के अवस्थापना संबंधी कार्यों पर धनराशि एक अरब 78 करोड़ व्यय कर पीएचसी, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बस स्टेशन, सीड स्टोर, गौशाला एवं अन्य निर्माण कार्य कराये गए। वर्तमान में छह अरब 31 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्य निर्माणधीन है, जिनमें सबसे प्रमुख कार्य दो अरब 45 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लाभार्थियों को आशोक कुमार गोयल, विधायकों एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, टूल किट्स, आयुषमान भारत जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड आदि वितरित किये गए। दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टालों का अवलोकन किया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी कराई। डीएम, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल तथा अन्य अतिथियों को पुष्प एवं भगवद्गीता भेंट कर स्वागत किया गया तथा अन्य जन प्रतिनिधियों को सीडीओ तथा अन्य अधिकारियों ने पुष्प गच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक सुचि चौधरी, चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, एसपी धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें