बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कौमी एकता दिवस पर अधिकारियों को शपथ दिलाते डीएम रमाकांत प
- फोटो : BIJNOR
कौमी एकता सप्ताह पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
बिजनौर। जिलाधिकारी ने कौमी एकता सप्ताह के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिर्लाई। इस दौरान सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता बरकरार रखने का आह्वान किया गया।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता की शपथ दिर्लाई। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि हम सत्यनिष्ठा के साथ प्रतिज्ञा करते हैं कि देश की आजादी तथा अखंडता बनाए रखने और उसे मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। साथ ही धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित भेदभाव, झगड़ों एवं अन्य राजनीतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा आदि मौजूद रहे।