फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और एक सीएचसी ही कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और एक सीएचसी कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अस्पतालों में मिल रहीं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है। अफसरों की मानें तो जिले के समीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को ही कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करते हुए आवश्यक और सीमित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा विजय कुमार यादव के अनुसार कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित अस्पतालों को छोड़कर अन्य अस्पतालों में आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं फार्मेसी सुविधा, लेबर रूम और डिलीवरी सेवाएं, आकस्मिक प्रसव पूर्व सेवाएं, प्रसव के बाद की देखभाल और बीमार नवजात शिशु देखभाल इकाइयां (एसएनसीयू) फालोअप क्लिनिक सहित सुचारु रूप से काम कर रही हैं। बताया कि ये ऐसी सेवाएं हैं, जिनको किसी भी स्थिति में स्थगित नहीं किया जा सकता। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इन जिले में इन आवश्यक सेवाओं को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को बहाल रखने के लिए कुछ अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इनमें कोविड-19 लक्षणों वाली गर्भवती महिलाओं की देखभाल प्राथमिकता पर अलग से की जाएगी ताकि स्वस्थ गैर संक्रमित महिलाओं को संक्रमण से बचाया जा सके। नियमित उपयोग और महिलाओं की डिलीवरी से संबंधित सेवाओं के लिए एंबुलेंस की अलग से व्यवस्था की गई है, जबकि कोविड-19 रोगियों के लिए एंबुलेंस की सेवा को अलग से नामित किया गया है। अस्पताल में आने वाले सभी लोगों से सख्ती से सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) और मास्क पहनने का पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी अस्पतालों का समयानुसार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दस स्थानों पर बने हैं कोरेंटीन सेंटर
संक्रामक रोगों के प्रभारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने कहा कि जिले में दस स्थानों पर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 382 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अब तक कुल 259 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 40 की रिपोर्ट अभी तक नेगेटिव आई है। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर कोरोना नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 01342-264615 तथा मोबाइल 9411153401 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें