जिले को मिली 13 नई एंबुलेंस, झंडी दिखाकर किया रवाना
बिजनौर। जिले में पुरानी एंबुलेंस की जगह 13 नई एंबुलेंस मिली हैं। सोमवार को चार एंबुलेंस को सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुुलेंस मिलने से अब मरीजों को आसानी से एवं जल्द इलाज मिलेगा।
जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है, जिनमें से 13 एंबुुलेंस तीन लाख से ज्यादा चल चुकी थी। जिसके चलते मरीज को अस्पताल पहुंचाने और घर छोड़ने में एंबुलेंस में समस्या आ रही थी। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मरीजों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जिले में 108 की 13 नई एंबुलेंस मिल गई हैं। इस समय जिले में 64 एंबुलेंस संचालित है। जिनमें 33 एंबुलेंस 108 की और 31 एंबुलेंस 102 की शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नई एंबुलेंस में एसी की क्वालिटी बेहतर है। साथ ही एंबुलेंस पूरी तरह से सेंसर वेस है। सोमवार को चार नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, ऑपरेशन हेड शोभित त्यागी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश पुरोहित, जिला समन्वयक मनोज सावंत, कलीम अहमद, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।