बिजनौर। नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो ने जिले के उद्यमियों में उत्साह भर दिया है। इससे देश में भी नए बाजारों की तलाश पूरी हुई है। यह शो अमेरिका से टैरिफ बढ़ने के बाद परेशान उद्यमियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो रहा है। जनपद से करीब 20 उद्यमियों ने शो में प्रतिभाग किया हैं।
ट्रेड शो में प्रतिभाग करने वाले जिले के उद्यमी श्रुति चौहान, विक्रम सिंह, स्योहारा के सलीम अहमद ने बताया कि ट्रेड शो से जो उम्मीद थी। वह पूरी होती दिखाई दें रही है। सलीम अहमद ने बताया कि उनकी स्टॉल पर देश व विदेश के लोगों ने हेयर बिग की जानकारी ली है। विक्रम सिंह का कहना है जिले की काष्टकला के लकड़ी के सामानों की नक्काशी का जादू ने अपनी छाप ग्राहकों पर छोड़ी है। लंबे समय से अच्छे ऑडर मिलने की उम्मीद ट्रेड शो से पूरी होती नजर आ रही है।
शो के मुख्य आकर्षण
- शो में भाग लेने वाले उद्यमियों को देश और विदेश में नए बाजारों की तलाश पूरी हुई है।
- कई देशों से ऑर्डर मिलने से उद्यमियों को अपने उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।
- शो का उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देना और उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
ट्रेड शो में जिले के कई उद्यमियों ने प्रतिभाग किया है। अपनी स्टाॅल लगाकर अपनी प्रतिभाग, हुनर को देश, विदेश के उद्यमी व लोगों को अच्छी तरह से प्रदर्शित किया है। ट्रेड शो से उन्हें अपने उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उद्यमियों को ऑर्डर मिलेंगे। इससे उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
-अमित कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र