जिलेभर की तहसीलों में 65683 घरौनी का हुआ वितरण
बिजनौर। गांव वालों के पास भी अब अपने घर और आबादी में स्थित रिहायशी जमीनों के आवासीय अभिलेख रहेंगे। इसके लिए घरौनी जारी की गई हैं। प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम के क्रम में जिले में सभी तहसीलों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। जिले में शनिवार को 65683 घरौनियां जारी की गई।
शनिवार को सीएम योगी ने विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेशभर में 1123929 ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी जारी की। जिले की सभी तहसील में उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। तहसील सदर में विधायक सूचि चौधरी और एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को घरौनी प्रदान की। बता दें कि स्वामित्व योजना के तहत ग्राम वासियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी जारी की गई। जनपद बिजनौर में पूर्व में 124729 घरौनियां जारी की गईं। शनिवार को 65683 घरौनियां जारी की गईं। अब तक कुल 190412 घरौनियां वितरित की जा चुकी हैं।