फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनाैर-मेरठ हाईवे पर फ्लाईओवर नहीं बनने से नारजगी, मुद्दा उठाया : सुनील

Wed, 19 Nov 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने डाक बंगले में प्रेसवार्ता कर बिजनौर-मेरठ हाईवे पर फ्लाईओवर नहीं बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की मांग को लेकर 18 अप्रैल से धरना धरना चल रहा है। यह फ्लाईओवर 15-16 गांवों को जोड़ेगा।
विज्ञापन

डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक भूमाफियाओं, अधिकारियों के गठजोड़ से इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा वह जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारी से इस मांग के समर्थन में संपर्क करेंगे। आगे कहा कि 24 अक्टूबर से किसान संघ इस मामले में सक्रिय हुआ है।
उन्होंने एनएचएआई के इंजीनियर आशीष शर्मा पर धरना दे रहे किसानों को धमकाने का आरोप भी लगाते हुए जांच की मांग की। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला महिला प्रमुख ममता त्यागी, युवा किसान संघ के जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी, प्रदीप अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें