राशन कार्ड में यूनिट कम होने से असंतोष
धामपुर। युवा शिवसेना ने गांव कौड़ीपुरा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग की। बैठक में बताया गया कि पूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण कार्ड धारकों की उनके कार्डों से कई कई यूनिटें कट गई हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
गांव कौड़ीपुरा में शिवसेना के जिला प्रमुख विपिन कुमार प्रजापति के आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जिनके राशन कार्ड कट गए हैं, उन्हें राशन मुहैया कराया जाए। जिनकी यूनिट से कट गई हैं उन लोगों को पहले की तरह पूरी यूनिटों पर राशन दिलाया जाए। बैठक में रिंकू राठी ,रोहित राणा, कविंद्र राज सैनी, पीयूष चौहान, नवनीत गिरी, राहुल अग्रवाल, संयम जैन, रणवीर प्रजापति, बचन सिंह प्रजापति, अजय पाल सिंह रहे।