फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 38 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जे का विवाद, एसडीएम के आदेश पर भूखंड कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। कस्बे के वार्ड नंबर 17, जुमेरात का बाजार स्थित एक छोटे से भूखंड ने पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया है। कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने–सामने आ गए, जिसके बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए विवादित भूमि को कुर्क कर निष्पक्ष व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा की आख्या दिनांक 28 दिसंबर के आधार पर क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडेय की संस्तुति 1 जनवरी 2026 को प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया कि कस्बा स्योहारा के वार्ड नंबर 17, मोहल्ला मिल्कियान, जुमेरात का बाजार स्थित खसरा संख्या 2027 ग, रकबा 76.009 हेक्टेयर में से कुल 38 वर्ग मीटर भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद चल रहा है। पहला पक्ष श्वेता कुमारी पत्नी जोगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम कासमपुर धन्नामाफी, थाना स्योहारा है, जबकि दूसरा पक्ष गुल शनब्बर पुत्र कदीर अहमद, निवासी मौहल्ला मिल्कियान, जुमेरात का बाजार, कस्बा स्योहारा है। दोनों ही पक्ष इस भूखंड पर अपना-अपना अधिकार और कब्जा होने का दावा कर रहे हैं।
प्रशासन के अनुसार, दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से होने के कारण यह विवाद कभी भी तनाव का रूप ले सकता था। क्षेत्र में शांति भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए एसडीएम स्मृति मिश्रा के आदेश पर पुलिस ने विवादित भूखंड को मय विषय-वस्तु कब्जे में लेकर कुर्क कर लिया है। कुर्कशुदा भूमि को किसी निष्पक्ष व्यक्ति की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है, ताकि दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें