फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के गांव सलारपुर में दो पक्षों में गन्ना काटने को लेकर विवाद हो गया। सूचना के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचे। जमीन विवाद को लेकर तहसीलदार ने दो सदस्य कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद ही तय होगा कि जमीन किसी की है।
विज्ञापन


सलारपुर में 10 बीघा जमीन पर गन्ना खड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को नजीबाबाद निवासी संगीता गन्ना काटने पहुंची तो दूसरे पक्ष सुशील और सुधीर ने विरोध किया। इसके बाद टकराव बढ़ गया। बाद में तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कागजों की जांच पड़ताल भी की। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि यह जमीन सुशील और सुधीर पक्ष के ताऊ दीवान के नाम थी। उन दोनों के नाम साल 1986 में हुई वसीयत के आदेश उनके पास है। बाद में यह जमीन चकबंदी में चली गई। चकबंदी में वसीयत के आधार पर यह जमीन दीवान के नाम ही दर्ज कर दी गई। इसके बाद साल 2024 में फिर यह विरासत दीवान के पौत्र रिंकू और ओमप्रकाश के नाम हो गई। बाद उन्होंने यह जमीन नजीबाबाद निवासी संगीता को बेच दी। उनका भी दाखिल खारिज हो गया है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।
जमीन विवाद को लेकर दो कानूनगो और तीन लेखपाल सहित पांच सदस्य कमेटी गठित की गई है। गांव के लोगों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि जमीन किसकी है। ....आशीष सक्सेना, तहसीलदार, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें