फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना शोध केंद्र में लहलहा रही रोग रहित अधिक उपज वाली जौ की फसल

Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना कृषि शोध केंद्र पर भारतीय गेहूं एवं जौ शोध संस्थान करनाल के सहयोग से जौ एवं गेहूं की कई नवीन उन्नत व रोग रहित प्रजातियों पर शोध चल रहा है। यहां रोग रहित अधिक उपज वाली जौ की कई नई प्रजातियां लहलहा रही हैं। इनमें जौ अनाज वाली तथा माल्ट बारले वाली है। माल्ट बारले वाली का प्रयोग बीयर बनाने के लिए होता है। शोध सफल होने पर इनका नामकरण होगा।
विज्ञापन

जौ पौष्टिक अनाज है, जो पाचन व स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। लोगों की बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण से जमीन कम हो रही है। ऐसे में खाद्यान्न का उत्पादन भी ज्यादा होना चाहिए। इसके लिए कृषि शोध केंद्रों पर गेहूं, जौ आदि की नवीन व अधिक उपज वाली प्रजातियों पर शोध हो रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार नगीना शोध केंद्र पर जौ की कई प्रजातियों पर शोध चल रहा है।
जिले के वातावरण के अनुसार नगीना शोध केंद्र पर खड़ी रोग रहित नवीन जौ की फसल अच्छी लहलहा रही हैं। यह शोध वैज्ञानिकों की निगरानी में चल रहा है। दूसरे राज्यों व शोध केंद्रों के वैज्ञानिक समय समय पर इनका निरीक्षण करते रहते हैं।
विज्ञापन

n माल्ट बारले वाली प्रजाति पर चल रहा शोध : वैज्ञानिकों के अनुसार नगीना कृषि शोध केंद्र पर जौ की माल्ट बारले नवीन प्रजाति पर भी शोध चल रहा है। इसका प्रयोग बीयर बनाने में होता है। शोध सफल होने पर यह प्रजातियां किसानों के लिए लाभकारी रहेंगी। क्योंकि कम लागत, कम पानी में अधिक बंपर पैदावार देने वाली होंगी।
n जौ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि जौ एक पौष्टिक अनाज है, जोकि आज कल मोटे अनाज में ज्वार, रागी आदि के साथ मिलाकर आटे की रोटी खाने में प्रयोग हो रहा है। इसके अलावा जौ का प्रयोग सत्तू आदि व्यंजनों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें