गंगा यात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श
बिजनौर। जिले में 27 से 31 जनवरी तक चलने वाली गंगा यात्रा के संदर्भ में भाजपा कार्यालय पर बैठक में तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बृहस्पतिवार को बैठक में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा प्रदेश व पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि 27 जनवरी से बिजनौर के गंगा बैराज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। गंगा यात्रा दो चरणों में प्रारंभ होगी। जिला बिजनौर और जिला बलिया से प्रारम्भ होकर 31 जनवरी को कानपुर में एक बड़ी जनसभा में संपन्न होगी।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि तथा संचालन नमामि गंगे प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान एवं जिला संयोजक अभिषेक उपमन्यु ने किया। बैठक में सदर विधायक सुची मौसम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल वर्मा सहित जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।