फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां से कहासुनी के बाद युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। एक नर्सिंग होम में कार्यरत युवक ने मां से कहासुनी के बाद गुस्से में शुक्रवार सुबह आठ बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसने अपने साथी कर्मचारी को फोन किया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम धींगरपुर निवासी मनीष (22) पुत्र रनजीत नगर के एक निजी नर्सिंग होम में कार्य करता है। शुक्रवार को उसने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने नर्सिंग होम में साथ काम करने वाले कर्मचारी आशु को फोन कर इसकी जानकारी दी। आशु मौके पर पहुंचा तो मनीष अचेत अवस्था में पड़ा मिला। वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मनीष ने बताया कि मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। एसएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि सीएचसी में उपचार कराया गया था जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें