फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद से वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रोडवेज डिपो प्रशासन वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इससे श्रद्धालु श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन कर सकेंगे वहीं रोडवेज की भी आय बढ़ेगी। रोडमैप तैयार कर जल्द ही वृंदावन के लिए सीधे बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा में यमुना नदी किनारे बसा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का साक्षी है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचते हैं लेकिन नजीबाबाद रोडवेज डिपो से वृंदावन के लिए कोई सीधी बस नहीं है। लंबे समय से श्रद्धालु वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा की मांग करते आ रहे थे। एआरएम सत्यम सिसौदिया व स्टेशन इंचार्ज एसके शर्मा ने वृंदावन के लिए सीधी बस संचालन करने के लिए अब रोडवेज प्रशासन ने रोडमैप तैयार किया है। वृंदावन बस सेवा उत्तराखंड के देव स्थल कोटद्वार से शुरू होगी, जो नजीबाबाद डिपो पहुंचकर सीधे कोतवाली, नहटौर, नूरपुर, चांदपुर, गजरौला होते हुए अलीगढ़ से वृंदावन पहुंचेगी।
उधर एआरएम नजीबाबाद सत्यम सिसौदिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने वृंदावन के लिए सीधे बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें