फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रईस हत्याकांड में दिलशाना की जमानत याचिका निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने रईस हत्याकांड में आरोपी पत्नी दिलशाना जमानत याचिका निरस्त की है।
थाना नजीबाबाद के ग्राम बिजौरी निवासी राजन कुमार ने थाना नजीबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अनुरुद्ध शर्मा के स्टोन क्रशर पर नौकरी करता है। 28 अगस्त 24 को सुबह 8:00 बजे वह स्टोन क्रशर से अनमोल ढाबे पर चाय लेने जा रहा था। देखा कि अनुरुद्ध शर्मा के गन्ने के खेत पर सड़क किनारे नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस विवेचना में यह बात सामने आई कि यह शव रईस का था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला की हत्याकांड में जावेद अली, अब्दुल, आकाश शामिल है। आरोपी जावेद अली के मृतक रईस की पत्नी दिलशाना से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

रईस की पत्नी दिलशाना ने जावेद से रईस को रास्ते से हटाने को कहा। इसके बाद रईस की हत्या कर दी गई। इस हत्या में जावेद अली अब्दुल एवं आकाश शामिल थे। हत्या को दिलशाना के कहने पर अंजाम दिया गया था। कोर्ट ने दिलशाना की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें