फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर कूड़े के ढेर से आवाजाही में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क मार्ग पर कूड़े के ढेर से आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग पर लगा कूड़े का अंबार ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग पर दूषित वातावरण और दुर्गंध से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मार्ग से कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग क्षेत्र के आधा दर्जन गांव श्यामीवाला, काशीरामपुर, कोटसराय, आलमसराय, दहीरपुर, जलालपुर को जोड़ता है। भागूवाला निवासी शमसू, आरिफ, शाजिद, रामकुमार, नरेंद्र, सुशील का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से अधिक संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। गांव के कुछ ग्रामीण मार्ग के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगा रहे है। मार्ग पर फैली गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीणों का वहां से गुजरना दूभर हो गया है। इसी मार्ग से जीआईसी भागूवाला है, जहां से छात्र गुजरते हैं। ग्रामीणों ने भागूवाला-नांगल संपर्क मार्ग की सफाई कराने की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत सचिव गौसिया अंसारी का कहना है कि पूर्व में मार्ग के दोनों ओर से कूड़ा हटवाया गया था, लेकिन समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं मान रहे। जल्द ही मार्ग से कूड़ा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें