फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं मिलता आहार

Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद  में नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। जांच के लिए आई टीमों को लाभार्थियों ने पोषाहार देने में कोताही बरतने तथा अनियमितताओं का आरोप लगाया।कई केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों में जांच के दौरान कहासुनी हुई।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के निर्देशन में गठित टीमों ने नजीबाबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों के रिकॉर्ड  खंगाले। टीमों ने लाभार्थियों से भी  बयान लिए। वाल्मीकि बस्ती रम्पुरा केंद्र सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर  लाभार्थियों ने बाल विकास परियोजना में पुष्टाहार वितरण में अनियमितताओं  होने, लाभार्थियों को पुष्टाहार न देने का आरोप लगाया। 
गर्भवती,धात्री महिलाओं ने सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं पर पोषाहार वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं दिया जाता। जांच टीम में नजीबाबाद से बाहर की सुपरवाइजर लगाई गईं थीं। इस मौके पर अर्चना त्यागी, सुमन रानी के नेतृत्व में की गई             जांच में महेश कुमार, हेमलता चौहान, मुर्सरत जहां, राजरानी कंसल, आभा रानी, शोभा वर्मा, अनीता, भावना आदि जांच टीम में शामिल थीं। 
विज्ञापन

नजीबाबाद नगर क्षेत्र के 36 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 31 केंद्रों की एक साथ जांच की गई। पांच केंद्रों  की जांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विभिन्न कारणों से अवकाश के चलते नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें