फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव

Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव हीमपुर पछातपुरा में नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन करते नौजवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गांव हीमपुर पछातपुरा में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। उधर, गांव तिसोतरा में भी प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हीमपुर पछातपुरा में रविवार सुबह अखंड पाठ के समापन पर विशेष दीवान सजाए गए। आयोजन में नजीबाबाद के भाई कल्याण सिंह, हरिद्वार के प्रीतम सिंह एवं अहीरपुरा के जोगिंदर सिंह के जत्थे ने शबद-कीर्तन का गायन किया। 

कीर्तन दरबार के समापन पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान जोगा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रतन सिंह, सचिव कमल सिंह, पूर्व प्रधान नरेश सिंह, वीर सिंह, सत्यपाल सिंह की देखरेख में भव्य नगर कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में विराजमान किया गया।
विज्ञापन


पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका पार्टी के जत्थेदार नीरज सिंह के नेतृत्व में नौजवानों ने शस्त्रों का हैरतंगेज प्रदर्शन किया। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ नगरकीर्तन का स्वागत कर संगत को जलपान कराया गया। नगरकीर्तन देर शाम वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।

उधर, गांव तिसोतरा में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गौरव सिंह, जिला पंचायत सदस्य बुद्घ सिंह की देखरेख में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आए जत्थों ने गुरु वाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव के उपदेशों को अंगीकार करने की सलाह दी। अखाड़ा उस्ताद दर्शन सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने करतब दिखाए। नागेंद्र, सचिन जितेंद्र, आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें